
रतलाम। आज 10/10/2025 डाॅ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थीयों को भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधीत गतिविधियों के अंतर्गत ‘विश्व मानसिक स्वास्थ दिवस’ के अवसर पर मानसिक स्वास्थ संबंधी महत्वपूर्ण अवधारणाओं पर आधारित विषय विशेषज्ञ डाॅ. निर्मल जैन (एम.बी.बी.एस, डी.पी.एस, निम्हाॅस बैंगलोर) द्वारा विद्यार्थीयों को ‘वर्तमान संदर्भ में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व’ को बताते हुए विभिन्न मानसिक बिमारीयों जैसे ओ.सि.डि., सिजोफ्रेनिया, अवसाद, चिन्ता विकार, बाइपोलर डिसऑर्डर आदि बिमारीयों पर चर्चा करते हुए सामाजिक, पारिवारीक एवं आर्थिक कारणों से होने वाले मानसिक बिमारियों और इनके रोकथाम एवं उपचार पर व्याख्यान दिया गया। डाॅ निर्मल जैन द्वारा ‘सही आहार एवं समय पर उपचार’ द्वारा हम मानसिक रोगो को पूर्ण रूप से दूर रख सकते हैं इस बात पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन (व्याख्याता) सुश्री वर्षा उपाध्याय ने किया एवं आभार (सहा. प्रा.) डाॅ. जितेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया। उक्त व्याख्यानमाला में महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. अनुराधा तिवारी, (सहा. प्रा.) डाॅ. सोना नागर, (सहा. प्रा.) श्री विजय मुवेल, (सहा. प्रा.) श्री हरेंद्रप्रताप सिंह राठौर, (व्याख्याता) श्रीमती मिनाक्षी कुमार, (व्याख्याता) सुश्री साक्षी त्रिवेदी, (अतिथी विद्वान) श्रीमती आभा शर्मा एवं महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थीगण उपस्थित रहें।