नई दिल्ली, भोपाल और उज्जैन में जावरा का परचम लहराया

  • समाजसेवी शेखर नाहर को तीन राष्ट्रीय मंचों पर मिला सम्मान
  • अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन, ने किया सम्मानपूर्वक बहुमान

जावरा / नई दिल्ली (अभय सुराणा)। भोपाल और उज्जैन में आयोजित तीन राष्ट्रीय मंचों पर समाजसेवी शेखर नाहर के सम्मानित होने पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन, रतलाम जिला इकाई द्वारा उनका आत्मीय बहुमान किया गया।
संगठन की ओर से आयोजित एक विशेष बैठक में श्री नाहर का मोतियों की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री नाहर ने न केवल अपने परिवार और नगर जावरा का, बल्कि संपूर्ण संगठन का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर नाहर ने संस्था द्वारा संचालित मानव सेवा गतिविधियों के लिए ₹5100 की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की।
संस्था के जिला अध्यक्ष राजकुमार हरण ने बताया कि यह राशि संगठन की आगामी योजना — पिपलोदा स्थित दिव्यांग छात्रावास के बच्चों को 50 नई गादिया उपलब्ध कराने के संकल्प को साकार करने में सहायक होगी।
इस अवसर पर संस्था सचिव शैलेश श्रीश्रीमाल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कनकमल चोरडिया, सुरेंद्र सुराणा, शैलेंद्र श्रीश्रीमाल, प्रतीक लोढ़ा उपस्थित रहे।

Play sound