भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पूर्व विद्यार्थियों का सम्मेलन आयोजित

जावरा (अभय सुराणा)। भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा में 20 फरवरी 2021 शनिवार को महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमे पूर्व विद्यार्थियो ने महाविद्यालय की वर्तमान अकादमिक स्थिति ,भौतिक एवं अन्य विकास प्रक्रिया पर अपने विचार रखे तथा वर्तमान विद्यार्थियो के साथ पूर्व विद्यार्थियो के अनुभव साझा करने के साथ ही वर्तमान विद्यार्थियो को मार्गदर्शन भी प्रदान किया। उल्लेखनीय यह है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा स्थापित राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NACC) द्वारा विगत वर्षी में जावरा महाविद्यालय को क्च+ ग्रेड प्रदान की गई थी।आगामी वर्षो में भी पुन: नेक द्वारा ग्रेड प्रदान की जाना है इसी उद्देश्य को लेकर यह पूर्व छात्रों का सम्मेलन आयोजित कर चर्चा की गई।कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर विद्याजी तिवारी ने किया व आभार प्राचार्य श्री प्रदीप सिंह पवार प्रो.ए जी पठान ने सभी का आभार माना।

Play sound