जमुनियां कलॉ में प्रवर्तक कवि विजय मुनि का चादर महोत्सव व नव निर्मित महावीर भवन का उद्घाटन 21 फरवरी को

नीमच (अभय सुराणा)। नीमच जिले के श्री वद्र्धमान स्थानकवासी जैन श्री संघ जमुनियां कलॉ के तत्वाधान में 21 फरवरी रविवार को कवि श्री विजय मुनि म.सा. का प्रवर्तक पद का चादर महोत्सव व संस्कार सूर्य श्री सिद्धार्थ मुनि म.सा. के दीक्षा दिवस के साथ ही नव निर्मित महावीर भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। जमुनियां कलॉ श्री संघ के अध्यक्ष चेतन माण्डोत ने बताया कि उक्त सभी कार्यक्रम उप प्रवर्तक प्रदीप मुनि प्रवर्तक विजय मुनि म.सा. उप- प्रवर्तक डॉ. सुभाष मुनि तपस्वी रत्न अरूण मुनि म.सा. आदी ठाणा संस्कार सूर्य श्री सिद्धार्थमुनि जी एवं उप-प्रवर्तनी मेवाड सिंहनी श्री शांताकुंवर जी म.सा. आदी ठाणा तप सिद्धेश्वरी श्री कंचन कुंवर जी आदी ठाणा के सानिध्य में होंगे। कार्यक्रम रविवार को प्रात: 9 बजे से प्रवचन गुणानुवाद सभा के साथ ही जन्म दिवस एवं दीक्षा दिवस व चादर महोत्सव के साथ प्रारंभ होगा।
जिर्णोद्धारित महावीर भवन का उद्घाटन निम्बाहेड़ा के समाजसेवी शांतिलाल धर्मेन्द्र कुमार वीरेंद्र कुमार मारू के कर कमलो द्वारा सम्पन्न होगा ।

Play sound