लीनेस क्लब ने वृद्धजनों का सम्मान किया

जावरा (अभय सुराणा) लीनेस क्लब जावरा की सदस्याओ ने लीनेस वाईस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस पुष्पा वरूण, लीनेस अध्यक्ष लीनेस पुष्पा गुप्ता की उपस्थिति में वृद्धजनों की सेवा के अंतर्गत वृद्धा आश्रम मे वॉकर भेंट किया गया। इस अवसर पर वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस पुष्पा वरुण व अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता ने वृध्दजनो के उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर सचिव रेखा रावल, श्यामा सोनी,रमा अग्रवाल, आशा रावल इत्यादि लोगो की उपस्थिति रही उक्त जानकारी अध्यक्ष लीनेस गुप्ता ने दी।