
रतलाम 12 अक्टूबर। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में आज 12 अक्टूबर को एसडीएम सैलाना एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस द्वारा खनिज विभाग के साथ संयुक्त रूप से राजपुरा माता जी माही नदी पर खनिज रेत के अवैध उत्खनन परिवहन के संबध मे कार्यवाही की गई। मौके पर जांच के दौरान 02 ट्रेक्टर ट्रॉली खनिज रेत से भरे हुए माही नदी पुल के पास से जप्त किए गए । जप्त 2 ट्रैक्टर ट्रॉली खनिज रेत पुलिस थाना शिवगढ़ की अभिरक्षा में रखे गये।