रांची जैन समाज की धर्मपरायण महिला और जैन महिला जागृति की संस्थापक सदस्या पुष्पा जैन अजमेरा का निधन पर समाज ने श्रद्धांजलि अर्पित की

रांची। श्रीमती पुष्पा देवी जैन अजमेरा (धर्मपत्नी भागचंद जी अजमेरा) रांची का 12 सितंबर 2025 को निधन हो गया। आपकी आयु 83 वर्ष की थी। विगत कई दिनों से आप अस्वस्थ चल रही थी। आप अपने पीछे तीन पुत्र, दो पुत्री, तीन पौत्र, चार पौत्री एवं एक प्रपौत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। श्रीमती पुष्पा देवी अजमेरा धर्मपरायण, सरल स्वभावी हंसमुख एवं मिलनसार महिला थी। देव शास्त्र गुरु के प्रति अटूट आस्था थी। प्रतिदिन देव दर्शन हेतु मंदिर आती थी। जैन महिलाओं की संस्था जैन महिला जागृति की आप संस्थापक सदस्या थी। आप रांची जैन समाज में होने वाले सभी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थी। आपके निधन से रांची जैन समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।इस अवसर पर रांची से देवर सुमेर-माधुरी जैन अजमेरा,जयपुर से सुरेश-कमोद जैन अजमेरा,कोडरमा से अशोक-मंजू जैन अजमेरा, बेटी ममता-निकेतन जैन, विनीता-संजय जैन सेठी, गुवाहाटी से आशा-मनोज जैन गंगवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित किया ओर भगवान जिनेंद्र देव से प्रार्थना कि दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार जनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की क्षमता दें।कोडरमा मीडिया राज कुमार जैन अजमेरा ने दी।

Play sound