
जावरा (अभय सुराणा) । म.प्र.जन अभियान परिषद् द्वारा संचालित मुख्य मंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास क्षमता विकास कार्यक्रम की BSW एवं MSW कक्षा का शुभारंभ भगत सिंह कॉलेज में हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री प्रमोद रावल दीनदयाल उपाध्याय एक प्रमुख भारतीय राजनेता, विचारक और अर्थशास्त्री थे। उनका जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा में हुआ था। उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा दी, जो मानव के समग्र विकास पर केंद्रित है। भारतीय वे सरल जीवन और उच्च आदर्शों के प्रतीक थे ।
अटल ग्राम संस्था के अध्यक्ष जन अभियान परिषद जिला रतलाम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अभय कोठारी ने कहा कि स्वदेशी का अर्थ है अपने देश में बने उत्पादों का उपयोग। यह आत्मनिर्भरता, स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा और विदेशी आयात कम करने पर केंद्रित है। महात्मा गांधी ने इसे स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण माना। वार्ड के पार्षद और नवांकुर समिति के अध्यक्ष शिवेंद्र माथुर ने कहा कि जन अभियान परिषद द्वारा संचालित यह पाठ्यक्रम आपके उज्जवल भविष्य के लिए बहुत आवश्यक हैं इसका शुभारंभ आज हो रहा है आज आप सभी के उज्जवल भविष्य की मन कामना करता हूं। विकास खंड समन्वयक युवराज सिंह पंवार ने स्वागत भाषण में cmcldp कोर्स को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्पित शिकारी, देवी सिंह राठोर, सुनील जमडा,बबलू बैरागी एवं समाजकार्य के विद्यार्थी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार जमडा ने किया एवं आभार बबलू बैरागी ने माना।