
रतलाम। एमएसएमई एवं भोपाल-राजगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने अक्टूबर में प्रारंभ हो रही मेट्रो की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इस संबंध में मेट्रो के एम.डी. एस कृष्णा चेतन्य, अपर कलेक्टर प्रकाश चंद्र शाक्य और मेट्रो के जनरल मैनेजर हरिओम शर्मा से चर्चा कर जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक निर्देश दिये।