रतलाम । द इंटरनेशल एसोसिटएस लायंस क्लब डिस्ट्रीक्ट 3233 G-1 के डिस्ट्रीक्ट गर्वनर श्री अजय जी सेंगर द्वारा इंदौर में 2019-20 के सेवा गतिविधि में संलग्न लायंस क्लब के विभिन्न क्लबों सम्मान के लिये अवार्ड सिरेमनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
रतलाम लायंस क्लब क्लासिक के अध्यक्ष प्रदीप लोढ़ा सेवा गतिविधि के लिये मल्टीपल अवार्ड से सम्मानित किया एवं बेस्ट सेवा गतिविधि , बेस्ट क्लब , डिस्ट्रीक्ट के सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष एवं विशाल मधुमेह शिविर लगाकर रिकार्ड परीक्षण करने पर अध्यक्ष प्रदीप लोढ़ा को अलग -अलग अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
साथ ही झोन चेयरपर्सन दिनेश जी शर्मा , सुरेश जी कटारिया , महेश जी व्यास, निमिष व्यास , जगदीश सोनी, चेतन्य पडिय़ार, अशोक दख को सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिये अवार्ड से सम्मानित किया गया । क्लब को कुल ११ अवार्ड से सम्मानित किया गया । लायसं क्लब रतलाम के सभी साथियों द्वारा डिस्ट्रीक्ट गर्वनर अजय सेंगर का आभार व्यक्त किया गया ।