
रतलाम । संथारा साधक श्री सोभाग्यमल श्री चौपड़ा सिमलावदा वाले का देवलोकगमन शनिवार रात्रि 11 बजे हो गया था जिसका महाप्रयाण डोलायात्रा राजपुत बोर्डिंग कालोनी से रविवार को निकाली गई । जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई त्रिवेणी मुक्ति धाम पर पहुंची जहां उनके पुत्र प्रकाश चौपड़ा, रमेश चौपड़ा, पौत्र विकास चौपड़ा ने मुखाग्नि दी ।
आयोजित शोक सभा में विधायक चेतन्य काश्यप, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, अशोक मांडलिक, बी.एल. जैन, बाबुलाल सेठिया ,सुभाष जैन, मिश्रीलाल सोलंकी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजली अर्पित की ।