कामरेड पुरोहित की सातवीं पुण्यतिथि पर संगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम शनिवार 27 फरवरी को

रतलाम । सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर एसोसिएशन द्वारा सेंट्रल कोऑर्डिनेशन कमिटी आफ पेंशनर एसोसिएशन नई दिल्ली के संस्थापक एवं संयुक्त सलाहकार तंत्र (जेसीएम) के सचिव स्वर्गीय कामरेड उमरावमल पुरोहित की 7 वी पुण्यतिथि 27 फरवरी 2021 शनिवार को दो बत्ती स्थित होटल स्वाद, रतलाम में समय 11.00 से 1.00 तक पेंशन अनुदान नहीं अधिकार है संगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम एसोसिएशन के वरिष्ठ सलाहकार गोविंदलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में एवं नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी आफ पेंशनर्स एसोसिएशन के संरक्षक एवं एसोसिएशन के सचिव कामरेड एच एन जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। विशेष अतिथि के रुप में कामरेड आई एल पुरोहित, कामरेड शांतिलाल शर्मा, कामरेड रामखेलावन कुमायूं भी उपस्थित रहेंगे।
सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश व्यास पेंशनर महिला समिति अध्यक्ष प्रेमलता जैन खेलकूद सचिव एम ए खान सांस्कृतिक सचिव राजेंद्र चतुर्वेदी आदि ने सभी पेंशनर साथियों से यह अपील की है कि कामरेड पुरोहित जिन्होंने ना केवल कार्यरत रेलकर्मियों, बल्कि पेंशन धारकों के लिए भी हमेशा संघर्ष किया और उन्हें लाभ भी दिलाया, हर वेतन आयोग में पेंशन संशोधित कराने का काम किया, ऐसे लोह पुरुष की 7वी पुण्यतिथि हम 27 फरवरी को मनाने जा रहे हैं अत: आपसे अनुरोध है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।