जैन सोशल ग्रुप नवकार की प्रेरणादायी पहल : पशु-पक्षियों के लिए अनाज गाड़ी योजना का अवलोकन

जहा चाह है, वहाँ राह है ➖डॉ. *अमृतरसा जी म.सा.

जावरा (अभय सुराणा) । जैन सोशल ग्रुप नवकार द्वारा जो 27 योजनाएँ चलाई जा रही हैं, उन्हीं में से एक योजना है — पशु-पक्षियों के लिए अनाज गाड़ी योजना।
इस योजना का अवलोकन डॉ. अमृतरसा जी महाराज साहेब ने श्रीसंघ के साथ किया और अपने मंगल उद्गार में कहा कि “आज के युग में लोग अपने लिए जीते हैं, लेकिन नवकार की टीम जीवदया के विषय में सोचती है और सदैव अबोल जीवों के लिए कुछ नया करती रहती है।” मा.सा. ने कहा कि “पिछले तीन माह से मैं नवकार ग्रुप की विभिन्न करुणा योजनाओं के बारे में सुन रही थी, लेकिन आज जब मैंने ‘पशु-पक्षियों के लिए अनाज गाड़ी योजना’ का अवलोकन किया, तो ऐसा लगा मानो जीवदया का पर्याय ‘नवकार’ बन गया है। अनेक ग्रुप योजनाएँ तो चलाते हैं, परंतु उन्हें सुचारू रूप से नहीं चला पाते; जबकि आप 2018 से जो 27 योजनाएँ नियमित रूप से चला रहे हैं, वह निश्चित रूप से अनुमोदनीय है।”
मा.सा. ने आगे फरमाया कि “आपके द्वारा जीवदया का जो कार्य किया जा रहा है, वह पूर्व जन्म के पुण्य प्रताप का फल है। अबोल जीवों के लिए जो निस्वार्थ सेवा आप कर रहे हैं, वह अगले जन्म में अवश्य आपके लिए फलदायी सिद्ध होगी।”
उन्होंने कहा कि “आपकी जीवदया की योजनाओं के कारण आज आपका नाम केवल जावरा में नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश, देश और विदेशों में भी विख्यात हो रहा है।”
मा. सा. ने सकल श्रीसंघ को प्रेरणा दी कि आप अपना जन्मदिन , वैवाहिक वर्षगांठ होटल में ना मनाकर जीव दया पर मानावे ताकि आने वाले भव में भी काम आयेगा साथ ही अपने पूर्वजों की पुण्य तिथि पर जीव दया में अवश्य दान करे इस अवसर पर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष संजय आंचलिया, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक बोरदिया, श्रीसंघ अध्यक्ष अजीत चतर, अशोक बोरदिया, पुखराज चतर, तेजमल मेहता, अशोक कटारिया, नगीन सकलेचा, राजेंद्र सुराणा, सुनील दसेड़ा, सुनील चपड़ोद, नीलेश जैन, सुरेश मेहता, अंकुर सुराणा, नरेश मारवाड़ी, कल्पना धारीवाल, सुहानी चतर, सपना वनाक्या, मुक्ता मारवाड़ी अंशी चतर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी ग्रुप मीडिया प्रभारी अंकित जैन ने दी।