भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के संग सामाजिक संस्थाओं ने वृद्धजनों के साथ मनाया दीप ज्योति पर्व

रतलाम । भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में संचालक मंडल के साथ रोटरी क्लब रतलाम प्राइम एवं जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने वृद्धजनों को मिठाई कपड़े जरूरत की सामग्री ड्राई फ्रूट ऊनी वस्त्र आदि भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की । इस अवसर पर सोसाइटी के चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने स्वागत उद्बोधन में हुए दोनों संस्थाओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं वृद्धा श्रम के कई प्रकल्पों को सामाजिक संस्थाओं के बीच रखा। अतिथि एसडीम आरची हरित ने दीपोत्सव की शुभकामनाएं प्रकट की एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्य की प्रशंसा की वे वृद्धाश्रम की समस्याओ से रुबरु हुई उन्हे बताया कि वृद्धा श्रम में सफाई व्यवस्था नगर निगम से एंव परिसर में विधुत प्रकाश की समुचित व्यवस्था संबंधित एजेंसी से कराई जाय।
इस अवसर पर दोनों सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष सचिव मनोज सिंघावत, राहुल छाजेड़, अभय लोढ़ा, गौतम मूणत, सौरभ छाजेड़ ने भी अपने विचार रखे। संचालक मंडल के वरिष्ठ सदस्य शरद जोशी उपसभापति सुशील मूणत, हेमंत मूणत,अशोक जैन लाला,राजेश रांका, दिनेश बरमेचा मंचासीन थे। सामाजिक संस्था के विनीत पीपाड़ा, नवदीप मूणत, यतेंद्र मेहता, अभिषेक राका, सरबजीत सलूजा, सौरभ बोथरा, अभिनंदन सुराणा, निलेश पावेचा, विशाल पोरवाल, वृद्धाश्रम के कुलदीप सोलंकी एवं स्टाफ आदि उपस्थित थे। संचालक सुलोचना शर्मा ने संचालन किया तथा आभार कोषाध्यक्ष संजय लुनिया ने माना।