अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में पिंक लाइसेन्स ड्राइव, बाल विवाह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रतलाम 17 अक्टूबर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओं अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में शास.कन्या महाविद्यालय में पिंक लाइसेंस ड्राइव एवं बाल विवाह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महाविद्यालय की लगभग 100 बालिकाओं की सूची तैयार की जाकर लाइसेंस बनाने का कार्य किया जायेगा। प्रथम चरण में 50 एवं द्वितीय चरण में शेष बालिकाओं का लाइसेंस बनाया जायेगा। बाल विवाह पर उन्मुखीकरण करते हुए सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती भारती डांगी द्वारा बालिकाओं से संवाद किया गया एवं विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.मंगलेश्वरी जोशी ने बालिकाओं को नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुनील सेन, यूनिसेफ से ममता द्वारा बाल विवाह पर उन्मुखीकरण करते हुए बाल विवाह मुक्त भारत हेतु शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो.सौरभ गुर्जर, डॉ.निशा निमावत,एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो.प्रीति शर्मा प्रोफेसर, श्रीमति हेमलता वासेन,सुपरवाइसर एवं आँगनवाङी कार्यकर्ता ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी ।