

रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम द्वारा आईटीआई महाविद्यालय के छात्रों को सीपीआर की ट्रेनिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर द्वारा विद्यार्थियों को सीपीआर के बारे में समझाया गया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने कहा कि सीपीआर ट्रेनिंग सप्ताह के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम के अनुसार मेडिकल कॉलेज के विशेष डॉक्टर की टीम जिसमें एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टर शैलेंद्र डाबर ने जो आप सभी को समझाया वह किसी की प्राण रक्षा हेतु माध्यम का कार्य होगा इसलिए यह हम सभी के लिए जाने ना जरूरी है महाविद्यालय के वाइस प्रिंसिपल श्री हेमंत बाथम द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया इस अवसर पर संचालक मंडल के हेमंत मूनत मनीष रावल मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मानस पुरोहित ने किया।