
रतलाम। जेएसजी संगिनी उमंग परिवार रतलाम द्वारा सेवा के संकल्प के तहत एक और सेवा प्रोजेक्ट सूरजपोल स्कूल के बच्चों के मध्य किया गया। जहां पर दीपावली पर्व पर खुशियां बांटते हुए 55 परिवारों के बच्चों व महिलाओं को मिठाई पैकेट, नमकीन, दीपक ,बाती कुरकुरे, फ्रायंमस पैकेट, बिस्कुट पैकेट व सीरीज का वितरण किया गया। यह प्रोजेक्ट ग्रुप की सखी ललिता जी पिछोलिया के सहयोग से किया गया।
इस अवसर पर झोन कोऑर्डिनेटर निर्मल मेहता सहित ग्रुप की बहुत सारी सखियां उपस्थि रही। इस मोके पर ललिता पिछोलिया का स्वागत ग्रुप अध्यक्ष रेनु लूनिया व निर्मला पटवा द्वारा किया गया। अंत में आभार बिंदु कटारिया द्वारा किया गया।