
अतिथियों द्वारा दिपावली पर्व पर सामग्री वितरण ।

कुष्ठ रोगी व परिवारों के साथ फूलझडीया,पटाखे फोड़े।
रतलाम । सक्षम सविता प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सीतलामाता कुष्ठ धाम सेवा समिति सदस्यों के साथ मोतीनगर मे दिपावली पर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष प्रितेश गादीया के आतिथ्य मे धूमधाम से मनाया गया ।
अध्यक्षता सविता प्रकोष्ठ प्रांत प्रमुख अशोक जैन चौटाला ने की। सविता प्रकोष्ठ जिला प्रमुख कुष्ठ बाधीत श्रीमती पार्वती चोहान उपाध्यक्ष कमलेश जोशी, सुनील पाल, ललीत शर्मा, सुनील जोशी, कुष्ठ बाधीत मांगीलाल ठाकुर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।इस अवसर पर कुष्ठ रोगी व परिवारों को दिपक बाती तेल,मिठाइयां,बांटी गई तथा चिकित्सा सामग्री दी गई। कुष्ठ परिवार के सदस्यों के साथ अतिथियों व प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने पटाखे फोड़े व एक दुसरे को बधाईयां देकर दिपावली नववर्ष की मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी।