पूर्व विधायक कोमल सिंह राठौर की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन देवी राठौर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

रतलाम। पूर्व विधायक व श्री सनातन धर्म सभा रतलाम के पूर्व अध्यक्ष श्री कोमल सिंह जी राठौर की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन देवी राठौर (सेवानिवृत्त अध्यापिका) का गत दिवस दुखद निधन हो गया। इस दुखद अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा, श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट तथा श्री सनातन धर्म मानव कल्याण न्यास की ओर से हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।
श्रीमती सुमन देवी राठौर के निधन से समाज को एक महान आत्मा की क्षति हुई है। श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अनिल झालानी, उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा, सचिव नवनीत सोनी, वरिष्ठ सदस्य रामचंद्र शर्मा, कैलाश झालानी, सत्यनारायण पालीवाल, चेतन शर्मा, प्रहलाद सोलंकी, पुरषोत्तम पटेल, हेमेंद्र उपाध्याय, संजय सोनी, मुकेश सोनी आदि ने उनके दुखद निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
श्री सनातन धर्म सभा की ओर से ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और श्री कोमल सिंह जी राठौर परिवार को इस निधन से हुए वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Play sound