


रतलाम 22 अक्टूबर । गीता रोड स्थित गीता मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया। इसका आयोजन गीता मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है।जिसमें भगवान श्री कृष्ण और अर्जुन का भव्य श्रृंगार किया गया तत्पश्चात दोपहर 12:30 पर आरती संपन्न कर छप्पन भोग लगाये गये।
माता यशोदा अपने बाल कृष्ण को दिन में आठ पहर भोजन कराती थीं। जब सात दिन बाद इंद्र का क्रोध शांत हुआ, तो ब्रजवासियों और माता यशोदा को यह चिंता हुई कि कृष्ण सात दिनों तक भूखे रहे। इसलिए उन्होंने सातों दिन के आठों पहर के भोजन की भरपाई करने के लिए 56 तरह के व्यंजन बनाए और मुरलीधर को भोग लगाया। इस तरह छप्पन भोग की परिपाटी प्रारंभ हुई।
इसमें समिति के वीरेंद्र वाफगावकर, संजय व्यास,संदीप व्यास, दीपक राजपुरोहित,रवि जौहरी,हितेश शर्मा , देवेन्द्र शर्मा ,ओम प्रकाश शर्मा, सुभाष उपाध्याय , रामेश्वर खंडेलवाल , मुरली खंडेलवाल , बाबूलाल चौधरी , हरीश रत्नावत , अमर सारस्वत,सतीश सहित महिलाएं एवं समिति सदस्य, पदाधिकारी क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।