

रतलाम 23 अक्टूबर । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को भावान्तर योजना अंतर्गत सोयाबीन फसल की खरीदी की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अपने क्षेत्र की मण्डियो का निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया । राजस्व अधिकारियों द्वारा मण्डियो का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।
भावंतर योजना की तैयारियों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन ने मंडी में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया साथ ही योजना के क्रियान्वयन को लेकर व्यापारी संघ अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया , किसान संघ के पीर चंद पाटीदार , तुलावटी संघ के श्याम सांवरिया से चर्चा की इस दौरान तहसीलदार कुलभूषण शर्मा , थाना प्रभारी पिंकी अजनार , मंडी सचिव रूमान सिंह , खाद्य अधिकारी मोहित सिंह , मंडी कर्मचारी मौजूद थे । नायब तहसीलदार रतलाम पिन्की साठे ने अपने क्षेत्र की मण्डी का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।