रामोला मन्दिर मे रविवार को होगा अन्नकूट

रतलाम।श्री माहेश्वरी समाज रामोला मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री माहेश्वरी समाज के तत्वधान में 26 अक्टूबर 2025 रविवार को अन्नकूट महोत्सव मनाया जायेगा। मंदिर में दोपहर 2.30 से भजन होंगे, सायंकाल 4 बजे भगवान रामजी को छप्पन प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाकर आरती होगी। सभी समाज बंधुओं की अन्नकूट प्रसादी सायंकाल 5.30 से माहेश्वरी भवन कसेरा बाजार पर होगी।
माहेश्वरी समाज अध्यक्ष शैलेन्द्र डागा,सचिव नरेंद्र बाहेती,माधव दास काकाणी, डॉ.बी. एल.तापड़िया,द्वारका दास भंसाली,राजेश चौखड़ा,घनश्याम लोहिया, अनुरूप सोमानी ने सभी समाज बंधुओं से अन्नकूट महोत्सव में अपने अतिथियों के साथ उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Play sound