दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन रतलाम द्वारा दीप मिलन समारोह सम्पन्न

रतलाम। दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन, रतलाम द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर दीप मिलन समारोह का आयोजन मंडी प्रांगण रतलाम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एम.एस. मुनिया, संयुक्त संचालक, कृषि विपणन बोर्ड उज्जैन थे।विशिष्ट अतिथि सुश्री आर्ची हरित, एस.डी.एम. एवं भारसाधक अधिकारी कृषि उपज मंडी समिति रतलाम, श्रीमती लक्ष्मी भंवर, सचिव मंडी समितितथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार श्री शरद जोशी ने की।समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु, संचालक मंडल सदस्य व मंडी अधिकारी उपस्थित रहे।संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र चत्तर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मंडी प्रांगण में बढ़ती आवक, सीमित संसाधन, गोदामों की कमी, प्लेटफॉर्म संरचना के अभाव तथा यातायात की समस्या पर विस्तृत रूप से विचार रखे। उन्होंने मंडी के सुचारु संचालन हेतु कई रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए। जिनमें बहुमंजिला व्यापारिक भवनों का निर्माण, ओपन स्पेस पर मजबूत शेड की व्यवस्था, अतिरिक्त तौल कांटा, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, तथा 119 बीघा प्रस्तावित भूमि योजना में व्यापारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे प्रस्ताव प्रमुख रहे।उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ती कृषि उपज की मात्रा को देखते हुए मंडी परिसर का विस्तार समय की आवश्यकता है। साथ ही व्यापारी प्रतिनिधित्व बढ़ाने की भी आवश्यकता बताई, ताकि संवाद और समन्वय में सुधार हो सके।संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अभय सेठिया ने कार्यक्रम में स्वागत भाषण में संस्था की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने पर मंडी के विकास में व्यापारियों की भूमिका को सराहा गया। उपस्थित वक्ताओं ने मंडी क्षेत्र में पारदर्शिता, सुशासन और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए मंडी प्रशासन और व्यापारी संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।मुख्य अतिथि श्री मुनिया ने मंडी प्रशासन की योजनाओं और सरकार की किसान-हितैषी नीतियों की जानकारी दी तथा मंडी के समग्र विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। एस.डी.एम. सुश्री आर्ची हरित ने मंडी में सुविधाओं के विस्तार और स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। श्रीमती लक्ष्मी भंवर ने मंडी परिसर में व्यापारी वर्ग के सहयोग से नई सुविधाओं के शीघ्र क्रियान्वयन का विश्वास दिलाया।वरिष्ठ पत्रकार श्री शरद जोशी ने मंडी और व्यापारियों के योगदान की सराहना करते हुए संगठन की एकता और पारस्परिक सहयोग को मंडी विकास की कुंजी बताया। समाजसेवी हेमंत मूणत ने नेत्रम एवं रेडक्रॉस सोसायटी के चल रहे प्रकल्प की जानकारी देते हुए व्यापारियों से सहयोग की अपील करी।इस अवसर पर मनोज जैन ,दिलीप मेहता, निलेश बाफना,मोहनलाल मुरलीवाला, रीतेश बाफना,अभिषेक धुत, वर्धमान बरडिया,संचय वोरा,हेमकांत दवे,सतीशजी ओरा ,डॉ बी.एल.मेहता,कैलाश ओरा, धर्मेन्द्र माहेश्वरी, सैय्यद मुख्तियार अली, अमृत कटारिया,भारतभूषण देवड़ा, प्रभात सुराना, राजेंद्र बाफना,कमलेश बुपक्या, अखिल नाहर,संजय जोशी ,सुनील ललवानी, पंकज जैन,,लोकेश चोपड़ा,संजय काबरा,मांगीलाल मोदी,सुरेश बाहेती,नीलेश ओरा, राजेश धूपिया,अभिषेक सेठिया,रमेश परवाल,विपुल मुरार , नवीन चंद्र चोपड़ा,अभय सियार सहित कई गणमान्य व्यापारी-कर्मचारी उपस्थित थे।अंत में संस्था के सचिव श्री हितेश मेहता ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और व्यापारी बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आप सभी के स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग से संस्था निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगी।” कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का परिचय श्री कांतिलाल चोपड़ा ने किया।

Play sound