
रतलाम। सन 1992 में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के B.Sc. के पूर्व छात्रों के द्वारा B.Sc.- 92 नाम से एक शार्ट फिल्म बनाई जा रही है। उक्त जानकारी देते हुए ग्रुप के सदस्य नरेन्द्रसिंह पॅंवार ने बताया कि B.Sc.- 92 के पूर्व छात्रों ने महाविद्यालय के दिनों की स्मृतियों को संजोए रखने के उद्देश्य से एक शार्ट फिल्म बनाने का फैसला लिया है। इस फिल्म का निर्देशन शहर के फिल्म निर्माता, निर्देशक मुकेश व्यास कर रहे हैं। फिल्म का मुहूर्त -शाट शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. जयकुमार जलज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। फिल्म की शूटिंग महाविद्यालय में विभिन्न स्थानों पर संपन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व छात्र गणतंत्र मेहत, संजय शिवानी, मुकेश राठौर, प्रवीण जैन (इंदौर), धर्मेन्द्र जानी (पेटलावद), डाॅ रवीन्द्र उपाध्याय (सैलाना), मनीष ग्वालियरी,अजय उपाध्याय, दिलीप बिष्ट, मुकेश शर्मा, अनिल शर्मा, राजेश पाटिल, सुदीप सलुजा(भाटपचलाना) ने उपस्थित रहकर अभिनय के जलवे बिखेरें। इस शार्ट फिल्म में कैमरामेन की भूमिका सुभाष पाटीदार, असिस्टेंट कैमरा मैन सावन पाटीदार निभा रहें हैं । एडिटर डायरेक्टर के रुप में क्षितिज व्यास, रक्षित व्यास है तो एक्टिंग में नेहा पॅंवार भी भूमिका निभा रहे हैं।