प्रातः 10 बजे अन्नकूट का भोग लगेगा उसके साथ भंडारा
अन्नकूट की खासियत सभी पकवान महिलाओं ने अपने अपने घरों में ही बनाए

उज्जैन । जब राम 14 वर्ष का वनवास काट रहे थे तब अपनी भार्या सीता जी और भाई लक्ष्मण जी के साथ उज्जैन से 10 किमी दूर स्थित वन क्षेत्र में अपने हाथ से राम सीताजी ने चिंतामण गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की थी । भारत का सबसे अद्भुत मंदिर जहां एक साथ तीन गणपति विराजमान है । चिंतामन, इच्छमन और सिद्धविनायक जो अपने आप में सिद्ध प्रतिमा है । हजारों वर्षों से लोगों की आस्था और श्रद्धा के प्रतिक चिंतामण गणेश मंदिर पर आज प्रातः 10 बजे स्वर्णिम भारत मंच द्वारा अन्नकूट छप्पन पकवानों का भोग लगाया जाएगा । वर्षों बाद मंदिर पर अन्नकूट उत्सव की परम्परा फिर से शुरू होने जा रही है । स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि स्वर्णिम भारत मंच के द्वारा संचालित निशुल्क भोजन सेवा प्रकल्प के 6 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज प्रातः 10 बजे श्री चिंतामन गणेश जी को अन्नकूट (छप्पन पकवान) का भोग लगाया लगाया जाएगा ।इसके बाद दर्शनार्थियों के लिए दोपहर 3 बजे तक भंडारे का आयोजन मंदिर परिसर के बाहर स्थित बाहर शेड में रहेगा।
वर्षों बाद अन्नकूट लगेगा अन्नकूट का भोग ……
धन धान्य सुख समृद्धि यश कीर्ति और वैभव देने वाले सबके घरों का भंडार भरने वाले प्रथम पूज्य आराध्य श्री चिंतामन गणेश जी को वर्षों बाद अन्नकूट छप्पन पकवान का भोग आज लगेगा । मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक अभिषेक शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ वर्ष से मंदिर में अन्नकूट का उत्सव होना बंद हो गया था । चिंतामण जी की असीम कृपा से पुनः अन्नकूट की शुरुआत हुई है । अन्नकूट लगाने का सौभाग्य स्वर्णिम भारत मंच को प्राप्त हुआ है । निशुल्क भोजन सेवा प्रकल्प के सफलतम 6 वर्ष 1 माह पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री चिंतामन गणेश मंदिर प्रबंध समिति के समन्वय एवं पुजारी परिवार के सान्निध्य तथा स्वर्णिम भारत मंच द्वारा प्रातः 10 बजे भगवान श्री चिंतामन गणेश जी को अन्नकूट ( छप्पन पकवान ) का भोग लगाया जाएगा ।
श्रृंगार आरती के बाद भोग, पुजारी परिवार ने की खास तैयारी
दीपावली के बाद होने वाले अन्नकूट उत्सव में श्री चिंतामन गणेश मंदिर के सभी प्रमुख पुजारी परिवार में हर्ष है । चूंकि आज पूजा का क्रम गणेश गुरु जी के पास होने से वे अन्नकूट की तैयारी में लगे है । गणेश गुरु जी ने कहा कि बुधवार को सुबह से ही मंदिर को स्वच्छ कर भगवान का भव्य सुंदर श्रृंगार किया जाएगा । प्रातः 10 बजे आरती कर अन्नकूट छप्पन पकवान का भोग लगाया जाएगा । उसके बाद भोजन प्रसादी वितरण होगा । अन्नकूट आयोजन से हम सभी मंदिर के पुजारी प्रसन्न है । घर में बने सारे पकवान … महिलाओं ने किए तैयार …..एक ऐसा अन्नकूट आज होने जा रहा है जिसमें भोग के लिए बनाए सभी छप्पन पकवान को महिलाओं ने अपने अपने घरों में बनाए है। जिसमें 8 तरह की मिठाई । लड्डू से लेकर तिल्ली की गजक , पपड़ी , गुजिया सहित सभी पकवानों को घर पर ही बनाया गया है । स्वर्णिम भारत मंच की महिला टीम ने खास तैयारी कर सभी पकवान अलग अलग परिवार से बनवाकर भोग लगाया जाएगा।