नजूल निर्वतन समिति की बैठक संपन्न

रतलाम । शासकीय विभागो एवं उपक्रमों को विकास कार्यो के लिए भूमि आवंटित किये जाने के लिए कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष मे नजूल निर्वतन समिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने की। बैठक में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव,कमिश्नर नगर निगम श्री अनिल भाना सहित सहित सभी एसडीएम उपस्थित थे ।बैठक में अनुविभाग वार भूमि आवंटन संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गये ।

Play sound