
म.प्र.स्थापना दिवस की बधाई दी
फुलझडियां जलाकर दीपावली मिलन किया
जावरा (अभय सुराणा)। अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा म.प्र.स्थापना दिवस की पूर्व संध्या एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर दीपावली मिलन समारोह श्री राम विधा मन्दिर पर डां.प्रकाश उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री रमेश जी मनोहरा की अध्यक्षता में मनाया गया । कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली । कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष अभय कोठारी ने सभी का स्वागत करते हुए लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के कार्यों का स्मरण किया एवं म.प्र.स्थापना दिवस एवं दीपावली की सभी को बधाई दी।अतिथियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी, लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना श्री मनोहर सिंह चौहान मधुकर ने प्रस्तुत की ।
कार्यक्रम में डॉ. प्रकाश उपाध्याय, डॉ .विजय कुमार सिंह ,देवी लाल यादव ,गुलाम मोईनुद्दीन मोईन,रमेश मनोहरा,मनोहर सिंह चौहान मधुकर ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के सैयद अमजद अली ने राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने भारत को एकता के सुत्र मे पिरोने मे महत्वपूर्ण योगदान दिया। डां.प्रकाश उपाध्याय ने कहां की लोह पुरुष सरदार पटेल ने अपनी क्षमताओं से देश को एकजुट किया। डांस.वी.के सिह ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी का भी स्मरण कर उनके कार्यो का उल्लेख किया ।श्री जगदीश उपमन्यु ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को याद किया । कार्यक्रम में श्री जगदीश उपमन्यु ,श्री वीरेंद्र सिंह चौहान, इफ्तेखार पठान, विनोद चौरसिया, अंबा शंकर शिकारी, अभय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं फूलझडिया जलाकर दीपावली की बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन मनोहर सिंह चौहान मधुकर एवं आभार प्रदर्शन अभय श्रीवास्तव ने प्रकट किया ।