स्वस्थ्य परिवार सशक्त परिवार थीम पर शिविर का आयोजन

जावरा (अभय सुराणा)। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर स्वस्थ्य परिवार सशक्त परिवार थीम पर सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर जावरा* में “जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम” के सहयोग से फिजियोथेरेपिस्ट डॉं. प्रमोद कुमार भगत* बी.पी.टी.,एम. पी.टी. ( न्यूरो , स्पाइन और पीडियाट्रिक) ने निस्वार्थ, निशुल्क सेवा प्रदान की।

डाक्टर एवं अतिथियों का स्वागत सम्मान कर लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए सरदार पटेल ग्रुप आफ इंस्टिट्यूट के संस्थापक डा. जी. एल. पटेल ने कहा सरदार पटेल हमेशा से मेरे प्रेरणा स्रोत रहे हैं।हास्पिटल डायरेक्टर डाक्टर रोहित पटेल ने कहा सेवा ही संकल्प हमारा ध्येय है।

जन सम्पर्क अधिकारी प्रेम बनोपा ने बताया जावरा एवं आसपास के क्षेत्र से असंख्य संख्या में मरिज आएं एवं निशुल्क शिविर का लाभ लिया। आगे भी डाक्टर प्रमोद कुमार भगत 1 नवंबर से अपनी नियमित सेवाएं प्रदान करेंगे। डाक्टर प्रमोद कुमार भगत* ने कहा:- कि वह लकवा (पेरालिसिस) का इलाज गारंटी से कर सकतें हैं।

शिविर में अस्पताल स्टाफ एवं मार्केटिंग टीम विकास जायसवाल, मेहमूद अब्बासी, हरीश माली का सरहानी सहयोग रहा संस्था जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम के संरक्षक डॉ श्वेता विंचुरकर, श्रीमती मीनाक्षी कुमार, सचिव पं विजय हेमकांत शर्मा, उप कार्यालय प्रभारी ठा. युवराज सिंह राणावत, रमेश धाकड़ समाजसेवी पूर्व तहसील अध्यक्ष भारतीय किसान संघ जावरा, का भी सहयोग रहा। आभार संस्था अध्यक्ष श्रीमती आभा शर्मा ने व्यक्त किया।