परोपकार सबसे बड़ी सेवा- बर्मन

जैन दिवाकर विचार मंच महिला शाखा ने किए स्कूल बैग वितरित

कसरावद। जैन दिवाकर विचार मंच महिला शाखा ने किए स्कूल बैग वितरण कसरावद मनुष्य जीवन में सबसे बड़ा धर्म ही है परोपकार करना। हम किसी के काम आ सके किसी की मदद कर सके तो हमारा जीवन सार्थक होता हैं। जैन दिवाकर मंच द्वारा जरूरतमंद स्कूली बच्चों को बैग वितरण कर बहुत सराहनीय कार्य किया है।
उक्त बात थाना प्रभारी राजेन्द्र बर्मन ने जैन दिवाकर मंच महिला शाखा द्वारा गुरुदेव चौथमल जी मा.सा. की जयंती के अवसर पर शा प्राथमिक विद्यालय क्र 7 में आयोजित स्कूली बच्चों के बैग वितरण कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि कही। श्री बर्मन ने बच्चों से भी पढ़ लिखकर अच्छा इंसान बनने की बात कही।
कार्यकम में मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष नमिता जैन ने कहा कि गुरु का जीवन में बहुत महत्व है। हमारे जीवन में ज्ञान एवं सदगुण गुरु के सानिध्य से ही आते है । ऐसे ही हम हमारे राष्ट्र संत परम पूज्य गुरुदेव कमल मुनि जी कमलेश मा सा की सद्प्रेरणा से जीव दया एवं मानव सेवा का कार्य करते हैं। इसी के तहत आज पूज्य गुरुदेव चौथमल जी मा.सा. की 148 वीं जन्मजयंती पर स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग वितरण कर बच्चों को स्वल्पाहार कराया। कार्यकम में पुष्पा लूनिया एवं विधि कवाड़ ने भी अपने विचार रखे। उद्बोधन के पश्चात अतिथियों ने बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए। मंच सदस्यों ने अतिथियों को तुलसी के पौधे भेट किए। दिवाकर मंच के पूर्व संस्थापक अध्यक्ष मोतीलाल, निलेश बाफना रतलाम के द्वारा स्कूल बैग दिए गए एवं आभार प्रियंका लूणीया ने माना।
इस अवसर पर ,मनीषा लूणीया,भावना कवाड़,सुनीता मांडोत, संगीता सांड दिलीप लूनिया, नवीन लूनिया, प्रेमचंद कवाड़, राजेश कवाड़, सचिन जैन, विद्यालय के अध्यापक राकेश पाटीदार,आशा डोगरे, मुकेश यादव सहित बच्चे उपस्थित थे।