पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त दो पुलिस अधिकारियों को विदाई दी गई

रतलाम । पुलिस महकमे के निरीक्षक नारायण सिंह मरावी एवं निरीक्षक पृथ्वीसिंह खलाटे, द्वारा सेवानिवृत्ती की आयु पूर्ण करने पर दिनांक 31.10.25 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई सामारोह का अयोजन किया गया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा शासकीय सेवकों की सेवा की सराहना की। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दोनों अधिकारियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल द्वारा पुष्पमाला पहनाकर श्री फल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सेवानिवृत्ति की बधाई दी। साथ ही परिवार की जानकारी लेते हुए अच्छे स्वास्थ्य एवं आगामी जीवन की शुभकामना भी दी गई। विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक श्री मति अर्चना आमेरिया द्वारा किया गया। निरीक्षक नारायण सिंह मरावी का सेवा काल 38 साल 03 माह 09 दिन, निरीक्षक पृथ्वीसिंह खलाटे द्वारा 33 वर्ष 01 माह 13 दिन, पुलिस विभाग में सेवा देकर आज पुलिस विभाग से विदा हुए।
विदाई समारोह के अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, निरीक्षक पार्वती गौड़, मुख्य लिपिक श्री मति अर्चना आमेरिया, पुलिस पेंशनर्स संघ के सदस्य पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।