सांसद अनिता नागर सिंह चौहान के प्रयासों से रतलाम में 47.87 करोड़ के 12 बालक बालिका छात्रावास स्वीकृत

रतलाम 05 नवम्बर। बच्चो के उज्जवल भविष्य के लिए उनका शिक्षित होना बेहद आवश्यक है एवं शिक्षित होने के लिए शैक्षणिक संस्थाए एवं उनके छात्रावास आश्रमों का बेहतर होना अनिवार्य है। तभी बच्चा मन लगा कर अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में पारंगत हो सकेगा।
इसी उद्देश्य से सांसद श्रीमती अनिता चौहान को रतलाम के विभिन्न क्षेत्रों के प्रवासो के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं स्कुली विद्यार्थीयो द्वारा अपने विद्यालय के लिए छात्रावास आश्रमो के निर्माण की मांगो से जुढे पत्र सौंपे थे। जिसे लेकर सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने संबधित विभाग को पत्र प्रेषित कर आवासीय छात्रावासो के निर्माण की मांग प्रेषित कर उसपर विशेष प्रयास किया। स्थानिय जनप्रतिनिधियों एवं सांसद श्रीमति अनिता चौहान के अथक प्रयासो से रतलाम जिलें में 47.87 करोड के 12 बालक बालिका छात्रावासो आश्रमों को शासन से स्वीकृती प्रदान कर दी गई है।
विधायक प्रतिनिधि एवं मंत्री सांसद हेल्पलाइन प्रभारी गोविन्दा गुप्ता ने बताया की सांसद श्रीमति अनिता चौहान को मिले पत्रो के आधार पर उनके द्वारा समय समय पर विभिन्न छात्रावास/आश्रम निर्माण हेतु मांगपत्र मध्यप्रदेश शासन को प्रेषित कर निरंतर स्वीकृति हेतु प्रयास किए। जिसके चलते शासन द्वारा रतलाम जिले में 47.87 करोड की लागत से 12 छात्रावासो का निर्माण होगा। ये छात्रावास सर्वसुविधा युक्त होकर यहा निवासरत होने वाले बच्चो को निवास के साथ भोजन पानी एवं अन्य सभी आवश्यकताओं की वस्तुए निशुल्क उपलब्ध होगी। जिससे बच्चे अपना पुरा ध्येय शैक्षणीक कार्यो में लगाएगे, जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा। इन छात्रावासो के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी निरंतर प्रयास किया जा रहा था। जिसके चलते मध्यप्रदेश की जनहितैषी भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत कर विद्यार्थियों के लिए बडी सौगात दी है।

रतलाम जिले में – 47.87 करोड के 12 छात्रावास/आश्रम

  • आदिवासी बालक सीनियर छात्रावास, 3 स्थान – बाजना, सकरावद, कैलकच्छ में बनेगे जिसमें प्रत्येक की लागत 409.80 लाख होगी।
  • आदिवासी उत्कृष्ट बालक छात्रावास, 3 स्थान – रतलाम, बाजना, सैलाना में बनेगे जिसमें प्रत्येक की लागत 409.80 लाख होगी।
  • आदिवासी कन्या सीनियर छात्रावास, 1 स्थान – सकरावद में बनेगे जिसमें प्रत्येक की लागत 409.80 लाख होगी।
  • आदिवासी उत्कृष्ट कन्या छात्रावास, 2 स्थान – रतलाम, बाजना, में बनेगे जिसमें प्रत्येक की लागत 409.80 लाख होगी।
  • आदिवासी कन्या आश्रम, रावटी – लागत 279.38 लाख होगी।
  • आदिवासी जुनियर बालक छात्रावास, सेलज देवदा 409.80 लाख रुपये से बनेगा।
  • सामान्य महाविद्यालय बालक छात्रावास रतलाम 409.80 लाख रुपये से बनेगा।