कर्णावती यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद में देविका जैन ( नि.सिवाना ) को मिला गोल्ड मेडल

अहमदाबाद । (मुकेश आर.चौपड़ा) कर्णावती यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद में आयोजित वार्षिक दीक्षांत समारोह में योगिता (देविका) जैन, सुपुत्री श्रीमान महेन्द्रजी बागरेचा , टाइगर गढ़, सिवाना को बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग में विशेष विशेषज्ञता) में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया ।
मुकेश आर.चौपड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि देविका जैन ने अपनी लगन, परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे सिवाना क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।इस अवसर पर देविका ने कहा कि “सफलता वही पाता है जो निरंतर प्रयास करता है और कभी हार नहीं मानता।” देविका की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, परिजनों तथा सिवाना वासियों ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
यह सफलता बागरेचा परिवार के लिए गर्व का क्षण है और क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का सशक्त उदाहरण बनी है। उल्लेखनीय है कि बागरेचा परिवार सामाजिक धार्मिक क्षेत्रों में सदैव अग्रणी रहता है व आपके चाचाजी व 2 भाइयों ने जैन साधु जीवन अंगीकार किया है व आपके चाचाजी ओजस्वी प्रवचनकार आचार्य श्री विमलसागर सुरीश्वरजी महाराज साहब एक क्रांतिकारी संत के रूप में जिनशासन को गौरवान्वित कर रहे है व आपके पिताजी महेन्द्र बागरेचा सामाजिक , राजनैतिक क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करते है व आपकी माताजी ग्राम पंचायत सिवाना में पूर्व सरपंच के रूप में सेवाएं प्रदान कर चुकी है ।

Play sound