आपसी समन्वय स्थापित करना प्रमुख लक्ष्य- आई. एम. सेठिया

जावरा (निप्र) । अ.भा.श्री जैन दिवाकर संगठन समिति रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आई.एम. सेठिया अल्प प्रवास पर जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा के निवास पर आए तथा कुशल क्षेम जानने के पश्चात आपने चर्चा में बताया कि मेरा विश्वास सबको साथ में लेकर कार्य करने का रहा है, वरिष्टों का मार्गदर्शन लेकर शीघ्र नवीन कार्यकारिणी का गठन कर सक्रिय सदस्यों को दायित्व देखकर उन सभी से मेरा आग्रह रहेगा कि स्थानीय स्तर पर प्रदेश स्तर पर या राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग करें तथा इसे सकारात्मक सुझाव के साथ संगठन के हित में कार्य करें तथा हमारे साधु साध्वी गण के दर्शन वंदन कर अगर उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो अपने स्तर पर ही उसे हल करने का प्रयास करें और नहीं तो मुझे अवगत कराये जिससे हम सब मिलकर अच्छा और सकारात्मक हल ढूंढेंगे। अनावश्यक रूप से किसी भी प्रकार की व्हाट्सएप पर टीका टिप्पणी नहीं करें। हमें अपना कार्य करते हुए निरंतर समाज हित में कार्य करके एक बड़ी लाइन खींचना है गुरु भगवंत एवं साध्वी मंडल का आशीर्वाद हमारे साथ है।
इस अवसर पर आपके साथ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील जैन लाला एवं पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री सिद्धराज संघवी भी थे। सुराणा ने सभी का स्वागत सम्मान कर उन्हें विश्वास दिलाया कि वह समाज हित में सदैव साथ में रहेंगे। उक्त जानकारी समाजसेवी ऋषभ छाजेड़ ने दी।

Play sound