महापुरुषों का जीवन दर्शन धरती पर हमेशा प्रासंगिक रहेगा – राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश

चेन्नई एमकेएम स्थानक भवन 9 नवंबर। अनंत आत्माओं में कोई-कोई आत्मा अपने सम्यक ज्ञान और प्रबल पुरुषार्थ से आत्म साधना के साथ-साथ मानव समाज के लिए वरदान बनती है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश ने युवाचार्य मधुकर मुनि जी स्मृति दिवस एवं उपाध्यक्ष विशाल मुनि जी जन्म जयंती पर संबोधित करते कहा कि महापुरुषों के जीवन का आदर्श बिना बोले ही हमारे लिए उपदेश का काम कर देता है।
उन्होंने कहा कि महापुरुषों का जीवन दर्शन धरती पर हमेशा प्रासंगिक रहेगा। सदियों तक मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे आज हम जो कुछ भी आपके सामने हैं वह उन्हीं की देन है । मुनि कमलेश ने बताया कि निस्वार्थ भाव से प्राणी मात्र के प्रति संभव से समर्पित होने वाले ही सच्चे संत और और महापुरुष दुनिया के लिए आस्था और श्रद्धा के केंद्र बनते हैं ।
सेवा रत्न श्रीवीरेंद्र मुनि जी ने कहा कि महापुरुषों के गुन को आत्मसात करना विनय श्रद्धा और विवेक से तभी हमारा कल्याण हो सकता है । वाणी के जादूगर डॉक्टर समकित मुनि जीने कहा कि तेरे और मेरे को तोड़ने वाला ही महापुरुषों की श्रेणी में आता है जिनका कोई पराया नजर नहीं आता बस सभी के लिए श्रद्धा के केंद्र बनते हैं । सामूहिक एकासन का आयोजन हुआ चेन्नई महानगर के सभी उप नगरों की जनता ने भारी संख्या में भाग लिया।

Play sound