
रतलाम। आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनी जी महाराज साहब के अज्ञानूवर्ती शासन दीपक श्री रोहित मुनि जी महाराज साहब की निश्रा में चल रहे चातुर्मास में साधमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ सुश्रावक कपूर कोठारी द्वारा वर्तमान में हुए एक ही चातुर्मास में तीन मासश्रमण पूर्ण किए।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रितेश गादिया ने बताया कि श्री कोठारी ने आचार्य श्री की असीम कृपा से यह तप देशनोक से उनके सानिध्य मे प्रारंभ किया पूर्व में भी रतलाम में आचार्य श्री के चातुर्मास में वह ऐसा दीघा तप कर चुके हैं इस अवसर पर संघ अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़ मंत्री अशोक पिरोदिया संघ के समस्त पदाधिकारी कार्यकारिणी एवं महिला मंडल युवा संघ बहु मंडल बालक मंडल बालिका मंडल के समस्त पदाधिकारी ने तप की अनुमोदना करते हुए उनके तप में अभिवृद्धि हो ऐसी मंगल कामना की।