आपसी समझोता पत्र (एम ओ यू ) हस्ताक्षर कर सहमति प्रदान की गई

रतलाम। जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित आरोग्य प्रकोष्ठ उप कार्यालय जावरा का सरदार पटेल रिसर्च सेंटर हॉस्पिटल, जावरा (बन्नाखेड़ा) के अंतर्गत आपसी समझोता पत्र (एम ओ यू )पत्र पर दोनों पक्षों की और से निम्न बिन्दुओं रक्तदान सेवा प्रकोष्ठ, आरोग्य प्रकोष्ठ, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, नेत्रदान, देहदान जन जागरुकता, दवाई संग्रहण बैंक (मंहगी दवाइयों को डस्टबिन ना दिखायें) हस्ताक्षर कर सहमति प्रदान की गई। इस अवसर से संस्था सचिव पं विजय हेमकांत शर्मा,उप कार्यालय प्रभारी ठा. युवराज सिंह राणावत, आरोग्य प्रकोष्ठ प्रभारी रमेश धाकड़, सरदार पटेल रिसर्च सेंटर हॉस्पिटल जावरा (बन्नाखेड़ा) डॉ. रोहित पटेल हॉस्पिटल पी आर ओ प्रेम बनोपा, विशाल जायसवाल आदि उपस्थित थें।