वैदिक कर्मकांड पूजन करने वाले विप्रबंधुओं का दीपमिलन एवं परिचर्चा बैठक सम्पन्न

रतलाम। वैदिक कर्मकांड पूजन करने वाले विप्रबंधुओं की एक वृहद परिचर्चा बैठक एवं दीपमिलन समारोह का आयोजन रविवार को रतलाम के स्थानीय श्री पैलेस में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वैदिक जागृति ज्ञान-विज्ञान पीठ, ज्योतिष शिक्षण जनकल्याण समिति, अखिल भारतीय पुजारी महासंघ, पञ्चाङ्ग निर्माणकर्ता , ज्योतिष परिषद सहित मंदिरों में सेवारत अनेक ब्राह्मण बंधु पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी वर्ष 2026 में आने वाले तिथि, व्रत एवं पर्व-त्योहारों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ आगामी वर्ष 2026 में रतलाम नगर में जिले के सभी वैदिक कर्मकाण्ड पूजन करने वाले , ज्योतिष क्षेत्र में अपनी सेवायें देने वाले व मंदिरों में पूजन करने वाले विप्रबन्धुओ का एक वृहद सम्मेलन किया जायेगा जिसमें वरिष्ठ विप्रबन्धु गुरूदेवो का विशेष सम्मान किया जायेगा।
इस बैठक में विप्रबंधुओं ने मिलकर पर्यरण संरक्षण, युवा पीढ़ी में वैदिक जीवन-दर्शन एवं अध्यात्म के वैज्ञानिक पहलुओं के प्रसार हेतु रूपरेखा तैयार की। सामाजिक समरसता पर विशेष बल देते हुए, समाज में व्याप्त अव्यवस्थाओं को सुधारने और भागवत पुराण एवं अन्य कथा माध्यमों से लोकजागरण करने का संकल्प लिया गया।रतलाम नगर सहित जिले के ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में विप्रबंधु बैठक में सम्मिलित हुए और अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, स्वस्ति वाचन एवं वैदिक मंत्रोच्चार सहित सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा क़े साथ हुआ।