
जावरा (अभय सुराणा) ।दृष्टि-बाधित बच्चों के लिए कार्य करने वाली रतलाम की संस्था “स्पंदन” के सदस्य जावरा पहुंचे और समाजसेवी श्री शेखर नाहर का सम्मान किया।
रतलाम की संस्था “स्पंदन” मुख-बधिर बच्चों व नेत्रहीन बच्चों के जीवन में खुशियां लाने का काम करती हैं।
संस्था स्पंदन के सदस्यों को जावरा के समाजसेवी शेखर नाहर द्वारा रक्तदान, नेत्रदान, देहदान, जीवदया व अन्य क्षेत्रों में की जा रही सेवा गतिविधियों की जानकारी पता चली तो उन्होंने श्री नाहर का सम्मान किया। इसके साथ ही शेखर नाहर को हाल ही में नीति आयोग भारत सरकार द्वारा बेस्ट फिल्म मेकिंग के लिए महात्मा गांधी नेशनल अवार्ड भी दिया गया हैं। इसी संदर्भ में संस्था स्पंदन के श्री श्री अचल शुक्ला (जीएम इप्का लेबोरेटरी) श्री मदन कुमार, उद्योगपति श्री सौरभ शुक्ला, श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री आकाश व्यास, श्री विपुल चौहान, श्री मनीष माहेश्वरी, श्री शंकर सिंह जावरा में श्री शेखर नाहर के निवास पर पहुंचे और उनका श्रीफल भेंट कर शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।