महापौर प्रहलाद पटेल ने वार्ड 5 में 24 लाख के विकास कार्यो का किया भूमि पूजन

रतलाम 10 नवम्बर । वार्ड क्रमांक 5 स्थित विनोबा नगर डी कॉलोनी में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण व रेल नगर गली नम्बर 4 रामलीला मैदान उद्यान में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोना शर्मा, मयूर पुरोहित क्षेत्रिय पार्षद एवं नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित आदि उपस्थित थे।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि वार्ड क्रमांक 5 स्थित विनोबा नगर डी कॉलोनी में 17 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण व रेल नगर गली नम्बर 4 रामलीला मैदान उद्यान में 7 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य किया जायेगा। नगर निगम नागरिकों के हित में विकास कार्य तो करवा ही रही है, नागरिकों का भी कर्तव्य है कि रतलाम नगर को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद शक्तिसिंह राठौर, परमानन्द योगी के अलावा धर्मवीर सिंह गेहलोत, जुझारसिंह, मांगीलाल तिवारी सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Play sound