


रतलाम 11 नवम्बर।संचालनालय खेल और युवा कल्याण मध्यप्रदेश भोपाल एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा उत्सव 10 से 12 जनवरी 2026 तक भारतमण्डपम् नई दिल्ली में 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं हेतु विकसित भारत यंग लिडर्स डायलॉग के तहत ‘‘29 वा राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026’’ का आयोजन किया जा रहा है।
29 वा राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026 अन्तर्गत ‘‘सांस्कृतिक और नवाचार थीम’’ पर आज 11 नवंबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन नेहरू स्टेडियम पॉलीग्राउंड में संपन्न हुआ। जिसमें विभिन्न विकासखण्डो से लगभग 300 प्रतिभागियो के द्वारा प्रतिभागिता की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ मॉ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला एवं दिप प्रज्वलीत कर किया गया। तत्पश्चात विभिन्न विधाओ में कलाकारो द्वारा मनमोहक प्रस्तुतिया दी गई। समापन पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभुलाल चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय , सैलाना विधायक प्रतिनिधि कविता भगोरा एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी अनुराधा गहरवाल का जिला खेल अधिकारी रूचि शर्मा द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का प्रतिवेदन एवं स्वागत उद्बोधन जिला खेल अधिकारी रूचि शर्मा द्वारा किया गया। युवा उत्सव के निर्णायक को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। जिला खेल अधिकारी द्वारा अतिथियो को स्मृति चिन्ह प्रदाय किये गये।
जिला स्तरीय युवा उत्सव में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम अभीजीत राजावत, द्वितीय तनिष सोलंकी, कहानी लेखन में प्रथम भाग्यश्री प्रजापत, द्वितीय मानवेन्द्रसिंह सोलंकी, कविता लेखन में प्रथम खुशबु रावल, द्वितीय मोहित बैरागी, पेंटीग में प्रथम रितिका जैन, द्वितीय अवनि बोहरा, भाषण में प्रथम गायत्री माहली, द्वितीय प्रियांश चत्तर, समूह लोकगीत संदिपनी स्कुल आलोट, द्वितीय भगतसिंह कॉलेज जावरा, समूह लोक नृत्य प्रथम कॉस्तुम संगीत क्लासेस, द्वितीय आदिवासी छात्र संगठन बाजना रहे। विजेता और उपविजेता प्रतिभागी संभाग स्तर पर, संभाग के विजेता राज्य स्तर पर, राज्य के विजेता राष्ट्र स्तर पर 10 से 12 जनवरी 2026 तक भारतमण्डपम् नई दिल्ली में सहभागिता करेगें। राज्य स्तर पर विजेता प्रतिभागीयो को नगद पुरूस्कार से सम्मानीत किया जाएगा। जिला स्तरीय आयोजन में विजेता प्रतिभागी 14 नवम्बर एवं 15 नवम्बर को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतु उज्जैन जाएंगे। कार्यक्रम में मंच का संचालन जितेन्द्र धुलिया, व आभार दुर्गाशंकर मोयल द्वारा किया गया।