जावरा मे वंदे मातरम गान के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जन अभियान परिषद द्वारा सामूहिक गान का आयोजन

जावरा (अभय सुराणा) । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड जावरा के नेतृत्व में वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य सामूहिक गान कार्यक्रम का आयोजन शासकीय महाविद्यालय जावरा में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अभय कोठारी द्वारा की गई। कार्यक्रम में शिक्षाविद श्री जगदीश उपमन्यु, साहित्य कार एवं वीर रस कवि श्री मनोहर सिंह चोहान मधुकर विकास खंड समन्वयक युवराज सिंह पंवार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में श्री मधुकर ने काव्य पाठ किया तथा वंदे मातरम् गीत के महत्व से अवगत किया, श्री उपमन्यु “वंदे मातरम” गीत का भारत की आजादी में महत्व को बताया तथा यह भारत माता की आराधना और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। यह गीत हमें एकता, समर्पण और देश के प्रति प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि श्री अभय कोठारी अपने उद्बोधन में कहा कि “वंदे मातरम” देशभक्ति का जोश जगाता है। मातृभूमि के प्रति समर्पण ही सच्चा राष्ट्र धर्म है। तथा कैसे इस गीत ने समाज को एकत्र किया के बारे में बताया ।ब्लॉक समन्वयक श्री युवराज सिंह पंवार ने जन अभियान परिषद द्वारा कैसे नवीन समाज के निर्माण के आगे बढ़ाने के लिए जा रहे है प्रयासो पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता सुनील जामड़ा द्वारा प्रभावशाली रूप से किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रेरणादायक रूप में आगे बढ़ाया। इस अवसर पर परामर्श दाता श्री देवीसिंह राठौर,अंकित ठाकुर बबलू दास बैरागी व पंकज माहेश्वरी सहित जन अभियान परिषद से जुड़े समस्त सी.एम.सी. एल.डी.पी. के छात्र एवं छात्राये उपस्थित रहे।_
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में “वंदे मातरम” का सामूहिक गान किया, जिससे पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति का वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन विकासखंड समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद युवराज सिंह पंवार द्वारा किया गया।उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजन टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।