नवीन पदाधिकारी की नियुक्ति से संगठन को रतलाम में मजबूती प्रदान होगी- राजकुमार हरण


रतलाम (निप्र) । अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की जिला इकाई में नई नियुक्तियाँ की गई हैं। संगठन के अंतर्गत जगदीश चंद्र हरारिया को रतलाम जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती सोनू सोलंकी रतलाम इकाई महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया हे।इन नियुक्तियों की घोषणा संगठन के जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार हरण द्वारा, प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुश्री सिंधु राज के मार्गदर्शन एवं संभागीय मंत्री श्री शेखर नाहर की अनुशंसा पर की गई। साथ ही दोनों नव नियुक्त पदाधिकारीयों का पुष्प माला से बहुमान किया गया
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन विगत कई वर्षों से समाज के वंचित वर्गों की सहायता, न्याय की रक्षा तथा मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है। संगठन का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को उसके मूलभूत अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराना है। जगदीश चंद्र हरारिया तथा श्रीमती सोनू सोलंकी की इस नियुक्ति पर राजकुमार हरण, शेखर नाहर, कनकमल चोरडिया, आनंदीलाल लोढ़ा, सुरेंद्र सुराणा, शैलेंद्र श्रीश्रीमाल, प्रतीक लोढ़ा , राहुल छाजेड़, शैलेंद्र जोशी (सोहनगढ़), श्रीमती नीलम मुकेश सोनी इन्दौर संभाग वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हेमन्त जैन इन्दौर जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती पिंकी ठाकुर नीमच महिला अध्यक्ष, साथियों, सामाजिक बंधुओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि इनके मार्गदर्शन में संगठन की गतिविधियाँ और भी प्रभावी ढंग से संचालित व प्रचारित होंगी। उक्त जानकारी संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार हरण ने दी।