भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर साधुमार्गी जैन संघ मनाएगा संयम दिवस

(संयम शतम में हुई 100 दीक्षाएं पूर्ण)

रतलाम। आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब की प्रेरणा से भगवान महावीर स्वामी का दीक्षा कल्याणक दिवस को संयम दिवस के रूप में शासन दीपक श्री रोहित मुनि जी महाराज साहब आदी ठाना की निश्रा में 14 नवंबर 2025 शुक्रवार को छोटू भाई की बगीची डीपी परिसर पर मनाया जाएगा जिसमें नवकार महामंत्र के जाप से प्रातः 9:00 बजे शुरुआत की जाएगी तत्पश्चात प्रभु के जीवन पर प्रवचन एवं भक्ति भाव से धार्मिक भजन व उत्तराध्यान सूत्र का वाचन सामूहिक रूप से किए जाएंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रितेश गादिया ने बताया कि आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब द्वारा संघ के संयम शतम के अवसर पर आचार्य श्री द्वारा 730 दिनों में 100 मुमुक्षु भाई बहनों को दीक्षा प्रदान करने का लक्ष्य रखा था जो 692 दिनों मे आपके मुखारविंद से संपन्न हुआ व आचार्य श्री ने अपने युवाचार्य बनने से अब तक के काल मे 473 दीक्षाएं दी।
दीक्षाओं की शताब्दी के साथ सयम शतम का आयोजन देशनोक राजस्थान में पूर्ण हुआ उसी की पूर्ण आहुति के पश्चात् आचार्य श्री द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण के अवसर पर संयम दिवस नाम दिया गया यह कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में एक साथ मनाया जाएगा इन 100 दिशाओं के पश्चात कई मुमुक्ष भाई बहनों के आज्ञा पत्र भी इसी वर्ष हुए जो आगे अपने जीवन में संयम को अंगीकार करेंगे इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़ मंत्री अशोक पिरोदिया राष्ट्रीय मंत्री विनोद मेहता वह संघ की समस्त इकाई युवा संघ महिला मंडल बहु मंडल बालक मंडल बालिका मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी ने संघ के प्रत्यक्ष सदस्य व सभी धर्म प्रेमी भाई बहनों से निवेदन किया है कि इस धार्मिक आयोजन में ज्यादा से ज्यादा जुड़कर संयम दिवस मे धार्मिक आराधनाएं करें।