विश्व मधुमेह दिवस पर रतलाम में गायत्री परिवार ट्रस्ट व नमो ग्रुप का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

रतलाम, 14 नवम्बर । विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर रतलाम में गायत्री परिवार नगर ट्रस्ट, मां भगवती रसाधार केन्द्र (ज्यूस सेंटर) और नमो ग्रुप फाउंडेशन महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया है
शिविर सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक मां भगवती रसाधार केन्द्र (80 फीट रोड, जी.डी. अस्पताल के पास) में आयोजित होगा इसमें मधुमेह (शुगर), ब्लड प्रेशर और वजन की जांच के साथ स्वास्थ्य परामर्श भी निःशुल्क प्रदान किया जायेगा। चिकित्सा सेवाएं डॉ. बी.पी. सोनगरा, डॉ. एम.एस. चौहान, डॉ. आय.पी. त्रिवेदी, डॉ. निर्मला डांगी और साल्वी ज्योत्सना द्वारा दी जाएगी।
गायत्री परिवार नगर ट्रस्ट के सहायक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ प्रमुख किशोर चौधरी ,गोपाल तोमर, महेश गोयल, विकास पंवार, रमेश चंद्र मरमट और ऋषिराज पंवार ने नागरिकों से अपील की कि वे सपरिवार शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।
इस अवसर पर नमो ग्रुप फाउंडेशन के प्रदेश मंत्री अशोक गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजूला, माहेश्वरी,ईश्वर व्यास, नगर अध्यक्ष मधु बाहेती, लक्ष्मी सोनगरा सहित सभी सदस्यों अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि शिविर का उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और नियमित जांच की आदत विकसित करना है। आयोजकों ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सपरिवार उपस्थित होकर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।