विश्व वंदनीय दादा गुरुदेव के कलात्मक चित्रों की प्रदर्शनी अद्भुत व प्रशंसनीय – अभय सुराणा

जावरा । विश्व वंदनीय पुज्य गुरूदेव राजेन्द्रसूरीश्वरजी महाराजा के जन्म द्विशताब्दी अवसर पर श्री जैन पंचायती नोहरा जावरा में मुनिराज लाभेश विजय जी के संयोजन में आयोजित चित्रों की प्रदर्शनी मे देश के विभिन्न स्थानों के कलाकारों द्वारा गुरूदेव श्री राजेन्द्र सूरी जी की विभिन्न मुर्दाओ में हस्त निर्मित 421चित्रो की प्रदर्शनी नगर मे आकर्षक एवं श्रद्धा का केंद्र रही जिसे सभी ने सराहा ।
उपरोक्त जानकारी संस्था के सक्रिय सदस्य सुभाष डूंगरवाल ने बताया की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन समाजजनों के साथ ही अनेक गणमान्य नागरिकों ने किया । प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा की देश भर के विभिन्न कलाकारों ने पेंसिल,वाटर कलर ,आईल पेन्ट,फोम , रुई आदि से जो आकर्षक चित्र बनाए हे जो प्रशंसनीय है । और इसमें भी जावरा के दो नाम भावीका धारीवाल एवं आस्था नाहटा जिन्होंने अपनी कलाकृति से पूरे देश में एक अलग छाप छोड़ी है उनका भी अभिनंदन।उक्त चित्रो की देश भर में प्रदर्शनी लगाने से कलाकारों का उत्साह वर्धन होगा साथ ही धर्म के प्रति आस्था बडेगी तथा महापुरुषों के त्याग एवं समर्पण की जानकारी प्राप्त होगी। इस अवसर पर प्रदर्शनी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे सियाणा हाल मुकाम पुणे के सक्रिय धर्म प्रेमी प्रदर्शनी यात्रा संयोजक राजू भाई का स्वागत संस्था अध्यक्ष अभय सुराणा द्वारा मोतियों की माला पहनाकर किया गया। चित्रों की प्रदर्शनी के साथ ही एक स्टाल भी लगाया गया जहां पर गुरुदेव के जीवन परिचय के साथ ही उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकों में से कुछ पुस्तकें अवलोकनाथ रखी गई थी। आने वाले प्रबुद्धजनों ने रजिस्टर में अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त करी।
इस अवसर पर प्रकाश कांठेड़ ,अनिल चोपडा, संजय सुराणा शिखर धारीवाल ,सुभाष डुंगरवाल, विनोद मेहता ,राजेश बरमेचा, अशोक कोठारी मोतीलाल चपडोद प्रतीक डूंगरवाल कमल सराफ राजकुमार जैन आदि उपस्थित थे ।इस अवसर पर आयोजन समिति के अनिल चोपड़ा ने हस्त निर्मित चित्रो पर आधारित आकर्षक केलेण्डर संस्था अध्यक्ष अभय सुराणा को भेट किया ।