महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल द्वारा निशुल्क मधुमेह परिक्षण शिविर आयोजित

रतलाम । शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल द्वारा विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन पर पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के मुख्य आतिथ्य में निशुल्क मधुमेह परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ने बताया कि शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 125 पुलिस कर्मियों की ब्लड शुगर एंड ब्लड प्रेशर की जांच की गई जिसमें से तेरह की ब्लड शुगर एवं तीन मरीजों का ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक पाया गया जिन्हें उचित इलाज लेने, योग व्यायाम करने एवं जीवन शैली में परिवर्तन की सलाह दी गई। विशेष रूप से उपस्थित पद्मश्री डॉ. लीला जोशी एवं डॉ. स्वर्णा सरस्वती ने महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के सेवा कार्यों को सराहनीय बताया और नियमित रूप से परीक्षण एवं जागृति शिविर आयोजित करने आह्वान किया। संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ने मुख्य अतिथि श्री अमित कुमार का स्वागत कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया। अतिथि स्वागत संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन, महेंद्र छाजेड़, विशाल वर्मा, पारस जैन, गोपाल जोशी, सुलोचना शर्मा आदि ने किया। अंत में आभार मोहन भारावत ने व्यक्त किया।