शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रतलाम में महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा पर नाटक का मंचन

रतलाम। शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रतलाम में महान जननायक एवं क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रस्तुत नाटक के माध्यम से छात्राओं ने बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और स्वतंत्रता संग्राम में उनके अद्वितीय योगदान को प्रभावशाली ढंग से मंचित किया।
कार्यक्रम का निर्देशन राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ. सुनीता जैन द्वारा किया गया। नाटक में छात्राओं ने अत्यंत भावपूर्ण अभिनय करते हुए बिरसा मुंडा के उलगुलान आंदोलन, सामाजिक सुधारों तथा उनके बलिदान की गाथा को जीवंत रूप दिया। नाटक की प्रस्तुति को उपस्थित दर्शकों ने सराहा और छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।

नाटक में सहभागी छात्राएँ

  • भाग्यश्री प्रजापत – बीए द्वितीय वर्ष
  • प्रिया लोदवाल – बीए द्वितीय वर्ष
  • खुशी परमार – बीए द्वितीय वर्ष
  • भूमि मिश्रा – बीए द्वितीय वर्ष
  • अंतिमबाला पंवार – बीए द्वितीय वर्ष
  • पूजा भूरिया – बीए द्वितीय वर्ष
  • चंदा नानेरा – एम ए तृतीय वर्ष
  • पिंकी चौहान – बीए द्वितीय वर्ष
  • सोनिया हिवाळ – बीए द्वितीय वर्ष
  • ज्योति गामड – बीए द्वितीय वर्ष
  • रानी वसुनिया – बीए द्वितीय वर्ष

इन सभी छात्राओं ने अपने अभिनय से बिरसा मुंडा के विचारों और संघर्ष को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्टजन

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंगलेश्वरी जोशी, वरिष्ठ प्राध्यापक एवं कला संकाय की संकाय अध्यक्ष डॉ. सुनीता श्रीमाल, विभागाध्यक्ष हिंदी साहित्य, गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष एवं करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. माणिक डांगे, डॉ. बी. वर्षा (विभागाध्यक्ष संगीत), प्रो. विनोद जैन (संकाय अध्यक्ष वाणिज्य), प्रो. नारायण विश्वकर्मा, डॉ. मधु गुप्ता (विज्ञान संकाय अध्यक्ष), डॉ. अनामिका सारस्वत (विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र), प्रो. नीलोफर खामोशी, डॉ. संध्या सक्सेना, डॉ. सरोज खरे, डॉ. स्नेहा पंडित, डॉ. रोशनी रावत, डॉ. एस.पी. गिरी (विभागाध्यक्ष अंग्रेजी), डॉ. वी.एस. बामनिया (विभागाध्यक्ष संस्कृत एवं प्रवेश प्रभारी), डॉ. रविराज विश्वकर्मा (विभागाध्यक्ष चित्रकला), डॉ. सौरभ गुर्जर (विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र), राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. अमृतलाल परमार, डॉ. रितिका श्रीवास्तव (राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी–1), प्रो. प्रीति शर्मा (राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–2 प्रभारी), डॉ. रोहित चावरे, डॉ. निशा निमावत, डॉ. दिवाकर भटेले, डॉ. वंदना नामदेव, दीक्षा गुप्ता, मीनाक्षी माली, विजेंद्र श्रीवास्तव, रूपेश सूर्यवंशी सहित महाविद्यालय का संपूर्ण शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।
नाटक का उद्देश्य छात्राओं में इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, जिसे यह कार्यक्रम पूर्णतः सफल बनाने में सफल रहा।भील समाज द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई
रतलाम। आज भील समाज ने महान सूर्य क्रांति भगवान बिरसा मुंडा चौराहा ग्राम मोरवानी में बिरसा मुंडा जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई।
आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज, जय आदिवासी युवा शक्ति, आदिवासी छात्र संगठन ,वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था रतलाम, महाराणा पुंजा भील जनकल्याण संगठन रतलाम ,मध्य प्रदेश अजाक्स एवं समस्त सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान बिरसा मुंडा जयंती श्रद्धा पूर्वक महापर्व के रूप में मनाई गई । सर्वप्रथम महान वीर महापुरुष बिरसा मुंडा ,टंट्याभील,डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए । सभी अतिथियों ने सूर्य क्रांति भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, जीवन पथ ,गौरव गाथा ,पद चिन्ह ,पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बिरसा का झारखंड खूंटी में जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ तथा शहिद 9 जून 1900 को हुए। जिन्होंने महज 25 वर्ष की आयु में अंग्रेजों से लोहा लेकर लड़ाई लड़कर आदिवासी समाज को जल, जंगल ,जमीन ,प्रकृति एवं पर्यावरण तथा संवैधानिक अधिकार का संरक्षण किया और गोरिल्ला युद्ध अंग्रेजों से लड़कर जीता। ऐसे महान जननायक भगवान बिरसा ने 1895 में लगान माफी के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया था । इसलिए उन्हें गिरफ्तार करके 2 साल के लिए जेल में डाल दिया गया। 9 जून सन 1900 में उन्हें रहस्यमई हालत में झारखंड रांची जेल में उनकी मौत हुई। ऐसे भगवान बिरसा ने आदिवासी समाज को प्रेरणादायक मार्ग बताकर बहुमूल्य योगदान देकर अपने प्राणों की आहुति दी गई । जिनकी गौरव गाथा आज देश दुनिया में मानी जा रही ह तथा इस अवसर पर नारी शक्ति श्रीमती गीताबाई सरपंच,कमलाबाई, मोहन बाई, का गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती गीताबाई भाभर (सरपंच) ग्राम पंचायत मोरवानी, श्रीमती कमलाबाई, श्रीमती मोहन बाई, सोहनलाल नायक, नागजी भाभर, विशेष अतिथि जमील खान सचिव (ग्राम पंचायत मोरवानी) सम्मान बृजमोहन पांडे लाइनमैन साहब, विष्णु सिंगड़, किशोर पाटीदार ,लोकेंद्र सिंह हाडा, बाबूलाल गरवाल, आसाराम सिंगार ,दिनेश गरवाल ,रमेश गरवाल ,बाबूलाल गरवाल, सुकन्ती बाई भाभर, मागुड़ी बाई डांगी, राजू सिंगार , मंनजी डांगी भंवरलाल भाभर ,रंजीत सिंगार, दिनेश भाबर एवं समाजसेवी सूरतलालडामर आदि बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।