कलेक्टर्स – कमिश्नर कॉन्फ्रेस के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा बैठक संपन्न

रतलाम । कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर्स – कमिश्नर कॉन्फ्रेस मे दिए गये निर्देशो के पालन प्रतिवेदन हेतु समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में एसएलआर, ई गर्वनेंस, डीईओ, एलडीएम, पीआरओ, उद्योग एवं निवेश, कलेक्टोरेट, कृषि, जनजातीय कार्य विभाग, नगरीय विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, रोजगार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोकसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण विभागों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 07-08 अक्टूबर को आयोजित कलेक्टर्स -कमिश्नर कॉन्फ्रेस में मिले निर्देशों की कार्यवाही का विवरण लिया गया एवं सभी विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये । बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे ।

Play sound