
रतलाम। हिन्दू अधिनायक सम्राट, माननीय बाला साहब ठाकरे जी की पुण्यतिथि के अवसर पर शिवसेना मध्यप्रदेश के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उन्हें कोटि-कोटि श्रद्धासुमन अर्पित की गई। रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी एवं जिले के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला प्रमुख मुकेश गांधी ने बताया कि उनके बताए मार्गों पर चलकर शिवसेना मध्यप्रदेश को मजबूत बनाना है। सभी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर उपस्थित रहकर पुण्यतिथि कार्यक्रम को सफल बनाया, जिसके लिए जिला प्रचार प्रमुख राजकुमार जात पिपलोदा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बाला साहब ठाकरे के सिद्धांतों और मार्गदर्शन को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।