
रतलाम । भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम द्वारा संचालित वीरियाखेड़ी वृद्धआश्रम पर इनर व्हील क्लब रतलाम द्वारा वृद्धजनों का परीक्षण कराया गया जिसमें डॉक्टर विशाल गंगवानी एवं डॉक्टर राजकुमार पंजाबी ने अपनी टीम के साथ अपनी सेवाएं प्रदान की उपरोक्त जानकारी देते हुए इनर व्हील क्लब के अध्यक्ष बबीता श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन प्रितेश गादिया कोषाध्यक्ष संजय लुनिया की विशेष उपस्तिथि मे यह शिविर संपन्न हुआ जिसमें वहां निवासरत सभी वृद्धि जनों का दंत रोग एवं ऑर्थोपेडिक परीक्षण कर उनकी जांच की गई एवं उन्हें दवाई वितरण की गई इस अवसर पर इनरविल क्लब की पीडीसी राजकुमारी की पिरोदिया सरला पाटनी गीता शिवानी भार्गव आदि उपस्थित थे।